एडीएम अनिल सिंह की मौजूदगी में रुद्राभिषेक हुई संपन्न

 


 मोतिहारी:--मोतिहारी प्रखण्ड क्षेत्र के ढेकहां पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध धवलपीठ मठ परिसर में महा रुद्राभिषेक सह रुद्रपूजा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस दौरान अचार्य अमर  पाण्डेय 

ने वैदिक मंत्रों व पारंपरिक विधि विधान से रुद्र पूजा सह रुद्राभिषेक करवाया। इस मौके पर  एडीएम अनिल सिंह को महंत शत्रुघ्न दास ने अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर संत श्री दास ने  कहा कि रूद्र पूजा सह रुद्राभिषेक के आयोजन से लोगों के मन के अंदर असीम शांति का अनुभव होता है। जहां-जहां भी रुद्रम का उच्चारण होता है, वहां से दूर दूर तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। वहीं, मनुष्य के अंदर व आसपास के नकारात्मक विचारों का त्याग हो जाता है और माहौल भक्तिपूर्ण हो जाता है।  मौके पर भाजपा  युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अग्नीश कुमार पाण्डेय , अनिता गिरी  , जयलाल कुमार, रामेश्वर कुमार, बलिराम पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय समेत कई लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment