साहेबगंज के विधायक और पूर्व मंत्री राजू सिंह को चार वर्ष की सजा, गई विधायकी, ये है मामला...

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से है जिसने बिहार की राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के भाजपा विधायक डॉ राजू कुमार सिंह को हत्या के एक मामले में दोषी करार देते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले के साथ ही अब डॉ राजू कुमार सिंह की विधायक की कुर्सी भी चली गई। कोर्ट ने यह फैसला 2018 के एक मामले की सुनवाई करते हुए दिया। 

बता दें कि वर्ष 2018 में एक समारोह के दौरान विधायक राजू सिंह ने हर्ष फायरिंग की थी जिसमें एक महिला डॉ अर्चना गुप्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें गैर इरादातन हत्या का दोषी करार दिया और अब उन्हें 4 वर्ष की सजा भी सुनाई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह 2005 से अब तक कई बार विधायक बन चुके हैं साथ ही वह मंत्री भी रह चुके हैं।

  

Related Articles

Post a comment