सम्राट सरकार में आक्रामक है पुलिस, तीन दिन में चौथे अपराधी को मारी गोली

समस्तीपुर: बिहार में एक तरफ अपराधी बेखौफ हो कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं तो दूसरी तरफ बिहार की पुलिस भी योगी मॉडल में गोली मारने से पीछे नहीं हट रही। तभी तो सम्राट की पुलिस ने लगातार तीन दिन में चार अपराधियों का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने लगातार तीसरे दिन मंगलवार की देर रात समस्तीपुर में लूट और छिनतई के कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी प्रिंस को गोली मारी है। पुलिस की गोली से घायल अपराधी को फिलहाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान कुख्यात का एक साथ भागने में सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देसुआ गांव में एक कुछ हथियारबंद अपराधी जमा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ STF और DIU की टीम छापेमारी में पहुंची। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कुख्यात प्रिंस के पैर में गोली लग गई जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर टकशेखू निवासी प्रिंस का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह लूट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में पुलिस का वांछित आरोपी रह चुका है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment