राजधानी में कम नहीं हो रहा नशा का कारोबार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ दो पकड़ाया
- by Manjesh Kumar
- 21-Jun-2026
- Views
पटना: एक तरफ बिहार में पूर्ण शराबबंदी है तो दूसरी तरफ अवैध तरीके से नशा का कारोबार काफी फलफूल रहा है। तस्कर अवैध शराब के साथ ही अन्य सूखे नशे का कारोबार लगातार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन यह नाकाफी प्रतीत हो रहा है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में भी अवैध नशा का कारोबार सर चढ़ कर बोल रहा है। पुलिस कार्रवाई करते हुए कारोबारी समेत नशे का सामान बरामद भी करती है लेकिन फिर तस्कर दूसरा तरीका अपना ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नशे का इंजेक्शन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके के जोगिया टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो कारोबारी को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने कमरे की तलाशी में एविल समेत करीब 1000 यूनिट नशे का इंजेक्शन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली के राघोपुर निवासी शिवम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ये लोग नशीले इंजेक्शन का सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और तस्करी गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


Post a comment