मुजफ्फरपुर में अस्पताल में भीषण आगलगी, आधा दर्जन से अधिक की मौत कई झुलसे...

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक होटल में लगी आग की जांच चल ही रही है तब तक वैसा ही एक कांड अब बिहार के मुजफ्फरपुर में घट गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के एक अस्पताल में बीती देर रात भीषण आग लग गई जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक मरीज की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि घटना में करीब दो दर्जन से अधिक मरीज और उनके परिजन झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल प्रसाद नर्सिंग होम का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि हॉस्पिटल के पांचवें तल ICU में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से करीब आधा दर्जन मरीज की झुलस कर मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन से अधिक मरीज झुलस गए। घटना की सूचना पर एसएसपी, डीएम समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। 

आगलगी की इस घटना में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने तथा आग लगने के बाद मरीजों को छोड़ कर भागने का आरोप लगा है। एक मरीज ने बताया कि करीब 3 बजे मुझे आईसीयू में धुआं जैसा महसूस हुआ तो मैने अपना ऑक्सीजन मास्क हटा लिया और बाहर जा कर सिक्योरिटी गार्ड को जानकारी दी। लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद अगर सही समय से काबू पाने की कोशिश की जाती तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आग लगने के बाद डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ मौके से भाग निकले।

  

Related Articles

Post a comment