गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की हत्या : जांच में जुटी पुलिस

Reporter/Rupesh Kumar 
मुजफ्फरपुर : जिले में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार युवक अपने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा था। जहा लड़की के घर वालो ने उसकी हत्या कर दिया. उसका शव बागमती नदी के उपधारा से पुलिस ने बरामद किया. मामला जिले के गायघाट थाना अंतर्गत बेनीबाद ओपी क्षेत्र के महुआरा गांव की बताई गई. युवक का शव मंगलवार को नदी से निकाला गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई. स्थानीय लोगो और पुलिस की मदद से शव निकाला गया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। मृतक की पहचान इलाके के महुआरा गांव निवासी कमेश सहनी के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। मामले में बेनीबाद ओपी प्रभारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। एक को हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या लग रहा है। जांच की जा रही है। पोसार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

कई महीनो से बगल के गांव की लकड़ी से होती थी बातचीत:

लड़के के चाचा विशुनदेव सहनी ने बताया की सोनू मैट्रिक में था। 6 माह से पड़ोस के गांव कांटा की रहने वाली एक लड़की से बातचीत होती थी। उसे मना किया गया था। लेकिन, वह बातचीत करता था। लड़की कॉल बार बार करती थी। सोमवार रात सोनू अपने दो दोस्तो के साथ था। इसी दौरान दो लड़कियों ने कॉल कर उन्हे बुलाया। लड़की ने साजिश के तहत बुलाई थी। रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त के साथ निकला था। लेकिन, 12 बजे के बाद वह नही लौटा। जिसके बाद वे लोग खोजबीन शुरू किए। बेनीबाद पुलिस को भी सूचना दिया गया। पुलिस भी सोनू की तलाश में निकली। इसी दौरान उसके दोस्त भागते हुए आए। उन्हे इसकी जानकारी दी। वे लोग पुलिस के साथ उक्त जगह पहुंचे। जहा कोई नही था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो कहा मारपीट किए है। फिर, कहा गया है नही मालूम। रात भर पुलिस के साथ सोनू की खोजबीन की गई. वही मंगलवार को सोनू का शव बागमती नदी की उपधारा में उपलाता मिला। जब गांव के लोगो को लाश मिलने की जानकारी मिली तो पुलिस के साथ लोग पहुंचे। लाश को निकाला गया। इसी बीच एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है
  

Related Articles

Post a comment