

मोतिहारी:-पताही में जनता दरबार मे 2 मामलों का किया गया निपटारा
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Mar-2023
- Views
मोतिहारी:--पताही थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को छोटे से छोटे भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को दरोगा अजीत कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी सौरव कुमार के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि संबंधित दो मामले सामने आए। अंचलाधिकारी के देखरेख में दोनों मामलों का निपटारा कर दिया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।जिसमे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग इस जनता दरबार में शामिल होने पहुंचते हैं। गांव से पहुंचे लोगों का समस्याओं को सुनकर तुरंत उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाता है।

Post a comment