शहीद जवानों की कुर्बानी को कभी भुला नहीं जा सकता:- मंत्री श्रवण कुमार

नालंदा: नालंदा जिले के एकंगरसराय के महुआबाग गांव निवासी CRPF जवान मनीष कुमार का मणिपुर के एक अस्पताल में निधन हो जाने के पश्चात उनके पैतृक गांव पहुंच कर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया सांत्वना दी धैर्य और हिम्मत से काम लेने की बात कही। विदित हो शहीद जवान लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। मंत्री ने कहा कि वे देश सेवा में 24 साल समर्पित करने वाले इस वीर जवान के निधन से पूरा देश मर्माहत गमगीन है।परिजन आश्रित मां पिता से कहा कि आपके बेटे ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह ऋण हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन पूरा देश और सरकार आपके साथ खड़ी है।

मंत्री ने कहा कि शहीद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार परिजनों की हर संभव मदद करेगी आने वाली पीढ़ियां उनकी वीरता से प्रेरणा ले सकें। वीर सैनिक मरते नहीं, वे अमर हो जाते हैं। आपके बेटे का नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं, जिनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बिहार वीरों की भूमि है और यहां के नौजवान बचपन से ही शौर्य गाथाएं सुनकर बड़े होते हैं। वे देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। यह वीर भूमि की वही परंपरा है, जिसे शहीद मनीष कुमार ने निभाया है। उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश को हमेशा गर्व रहेगा। वीर जवानों को भी नमन किया और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का कर्ज कोई भी नहीं उतार सकता इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी मजबूती से शहीद परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस अवसर पर जदयू नेता सर्वेश प्र,  ई राजन कुमार, सुभाष प्र सिन्हा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, युवा जदयू अध्यक्ष धीरज पटेल, बृजनंदन प्र, अनिल कुमार, पूनम कुशवाहा, सुनीता यादव, चुन्नू महतो, अमरेन्द्र कुमार, हरेश कुमार, आदित्य कुमार, रजनीश कुमार, कौशल यादव, मुखिया सुनील कुमार, अभिषेक, रिशू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment