राजधानी पटना में कैश वैन लूटने पहुंचे थे अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ पहले ही दबोचा...
- by Manjesh Kumar
- 25-May-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां स्थानीय लोग और पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। इतना ही नहीं, पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को। गिरफ्तार भी किया है जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। घटना राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन अपराधी HDFC बैंक के एटीएम में रूपये डालने आने वाली कैश वैन से रुपए लूटपाट के लिए घात लगाए हुए थे।
मामले को लेकर कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मेजय ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ एक कैश वैन लूटने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की तथा एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये किस घटना को अंजाम देने की फिराक में थे साथ ही फ़रार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।


Post a comment