समस्तीपुर के विशनपुर के कुमार निशांत बने डाक सहायक, प्रधान डाकघर वर्धमान में किया योगदान



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के निवासी व स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर के पुत्र कुमार निशांत ने एसएससी (स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा) में पास होकर प्रधान डाकघर वर्धमान (संचार मंत्रालय, भारत सरकार) में डाक सहायक के पद पर योगदान दिया। कुमार निशांत ने अपने प्रथम प्रयास में ही एसएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की l 22 वर्षीय कुमार निशांत की प्रारंभिक शिक्षा शहर के बंगाली टोला स्थित सेंट पॉल स्कूल से हुई। इंटर उसने पीसी स्कूल, पटसा से किया। समस्तीपुर कॉलेज जितवारपुर से इतिहास से स्नातक किया। उसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु पटना तथा चंडीगढ़ की ओर रुख किया। कुमार निशांत की शानदार सफलता से विशनपुर पंचायत के लोग बेहद खुश है। जानकारी मिलते ही सुबह से ही उनके आवास पर विशनपुर , हकीमाबाद, जितवारपुर, केवस, मोरदीवा, छतौना, मालती से लोग आकर निशांत के पिता राकेश कुमार ठाकुर तथा उनके परिजनों को बधाई दे रहे है। समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बधाई देते हुए कहा कि निशांत बचपन से ही बेहद मेघावी छात्र रहा है। समस्तीपुर प्रखंड के लोगो को अपने होनहार पुत्र पर नाज है। निशांत की शानदार सफलता पर बिहार संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा दुर्गेश राय, समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनंत राय, पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय राजेश, साहित्यकार रामाश्रय राय राकेश, वरीय समाजसेवी राजेश्वर ठाकुर, शशिकांत झा चुनचुन, राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, समाजसेवी डा विनय कुमार, संजय सिह, रंजन शर्मा, संजय कुमार बबलू, नीलेश कुमार अप्पू , सतीश कुमार, मुकेश दीपक, गिरीश चौधरी, उप प्रमुख राजेश कुमार, जिला 20 सूत्री सदस्या शकुंतला वर्मा, जद यू नेता बबन चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला राजद महासचिव लालबाबू महतो, प्रोफेसर विजय यादव, अशोक कुमार सिह, जितेन्द्र सिंह चंदेल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार शोले व अन्य ने बधाई दिया है।

  

Related Articles

Post a comment