...तो बंद हो जाएगी खान सर की कोचिंग, ढिलाई के मूड में नहीं है प्रशासन

पटना: राजधानी पटना में स्थित खान सर का कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर अब बंद किया जा सकता है। दरअसल फायर सेफ्टी जांच में नियमों का उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर 15 दिनों के अंदर फायर सेफ्टी मानकों को पूरा नहीं किया गया तो फिर कोचिंग को प्रशासन सील कर देगा। मामले को लेकर अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने कहा कि कोचिंग संस्थान को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। पहले एसडीओ ने जांच भी की थी और उस वक्त भी कई खामियां पाई गई थी। अब एक बार फिर कोचिंग के फायर सेफ्टी की जांच में कमियां पाई गई है। अब दोबारा जांच में भी गंभीर लापरवाही पाई गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम पूरे नहीं हुए तो सख्त कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली में एक होटल और मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में आग की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन दोनों घटना के बाद सभी जगहों पर बड़े बड़े भवनों में फायर सेफ्टी का ऑडिट किया जा रहा है। कमियां पाई जाने पर पहले नोटिस दी जा रही है तथा कोई सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में उसे सील कर दिया जा रहा है। इधर बताया जा रहा है कि फायरिंग मामले में FIR होने के बाद से खान सर उर्फ फैसल खान गायब हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बॉडीगार्ड ने बयान दिया था कि फायरिंग खान सर के कहने पर की गई थी। इसी आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। हालांकि इस मामले में कई तरह के दावे और विवाद सामने आ रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment