जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया 6ठा वार्षिकोत्सव, बिहार के विकास पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली: मौलिक रूप से बिहार के रहने वाले सीए, सीएस और सीएमए द्वारा बनाए गए संगठन गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक मोटिवेटर्स (जेम्स) ऑफ बिहार ने शनिवार शाम मालवीय स्मृति भवन, नई दिल्ली में अपना छठा वार्षिक उत्सव का आयोजन सफलता पूर्वक किया। कार्यक्रम में सदस्यों ने बिहार को विश्व के मानचित्र पर एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु विभिन्न स्तर किए जा सकने वाले उपायों  पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब निवेशकों को भी बिहार में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करे, समय अनुकूल है बस मन की जरूरत है।

वक्ताओं ने आवाहन किया कि अपने अपने तरीके से सभी प्रयास करे कि निवेशक बिहार की ओर रुख क्योंकि बड़े बड़े व्यापारिक संगठनों से बिहार के सीए, सीएस और सीएमए जुड़े हैं। वक्ताओं ने बिहार में रियल एस्टेट, मखाना उद्योग से लेकर शिक्षा आदि क्षेत्रों का उदाहरण देकर समझाया कि इस क्षेत्रों में बिहार में निवेश की बहुत संभावनाएं है। वही कुछ वक्ताओं ने बिहार में उद्योग की स्थापना में आने वाले कठिनाइयों के ऊपर प्रकाश डाला। संगठन के सदस्यों ने सभी से यह आवाहन किया कि सभी थोड़ा समय निकलकर बिहार की तरक्की के लिए सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों की टीम बनाकर कार्य करे एवं समय समय पर कार्य की समीक्षा वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भी हो।

>वही अधिकतर सदस्यों ने कहा कि बिहार की तरक्की के लिए किसी को अगर हमारी राय या सहायता की जरूरत है हम लोग हमेशा तैयार है।सभी सदस्यों ने एक मत से बिहार के उत्थान के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएस सी बी मिश्रा ने की जबकि इसका संचालन सीए आशीष नीरज और सीएस दुर्गेश झा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीए आदित्य झा, सी एमए सुमन कुमार झा, सीए सरोज झा, सीएस राम किशोर सिंह, सी एस परमेश्वर झा एवम् सीए शिवानंद चौधरी जी  सहित समस्त कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।

  

Related Articles

Post a comment