पूर्णिया विश्वविद्यालय के पास गोलीकांड के मुख्य आरोपी साहिल सौरभ के पैतृक घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

पूर्णिया: बिहार में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसको लेकर पुलिस को खड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है। बीते 29 मार्च को के हाट थाना के तहत पूर्णिया विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि घटना का मुख्य आरोपी साहिल सौरभ वहां से भाग निकला। इसके संबंध में के हाट थाना का में मामला दर्ज किया गया था। घटना के प्राथमिक अभियुक्त कुख्यात शातिर अपराधी साहिल सौरभ के रघुवंश नगर थाने के मौजम पट्टी गांव में पैतृक घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया। 

रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के मोज्जमपट्टी ग्राम स्थित आरोपी के पैतृक आवास पर जब के।हाट थाना के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) संजीत कुमार, पीएसआई गुलशन कुमार और रघुवंशनगर थाना के शिशुपाल कुमार भारी सशस्त्र बल के साथ पहुंचे, तो गांव में हड़कंप मच गया पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के ग्रामीणों की मौजूदगी में फरार आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे पर अदालत का नोटिस चिपका दिया। गया। पुलिस ने सीधे तौर पर कह दिया कि साहिल सौरभ स्वयं कानून के सामने समर्पण कर दे नहीं तो घर के कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment