पूर्णिया पुलिस ने गोलीकांड में देवा समेत दो शूटर को असम के गोहाटी से किया गिरफ्तार

पूर्णिया: बीते दिनो पूर्णिया के नेवालाल चौक पर हत्या करने की नियत से जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा और साले सागर कुशवाहा पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के दो शूटर को असम के गोहाटी से गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार दोनों शूटरों को पूर्णिया लाने के साथ ही पूछताछ की कवायद में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शूटरों में एक की पहचान कुख्यात देवा के रुप में की गई है जिसे गोहाटी में एक फ्लैट से दबोचा गया है। माना जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी से घटना का खुलासा होगा। मामले में पुलिस ने पहले भी कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और अब दो शूटर की गिरफ्तारी की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

बता दें कि बीते 23 जुलाई को पूर्णिया के नेवलाल चौक पर अपराधियों ने जदयू नेता के बेटे शुभम कुशवाहा और साला सागर कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दोनों मामा भांजा गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मामले में एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की। गठित टीम ने विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए पहले भी कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और अब दो शूटर को असम के गोहाटी से गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई से लोग काफी प्रभावित हैं और सराहना भी करते दिख रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment