DM ने अति पिछड़ा कन्या उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं से लिया फीडबैक

भागलपुर: भागलपुर के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने पिछड़ा अति पिछड़ा कन्या उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका द्वारा संचालित रसोई की व्यवस्था, छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी ली गई।

छात्राओं से ली गई जानकारी एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम ने छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment