समय पर केस का हो निष्पादन जनता की समसस्या का हो समाधान - डीआईजी

सहरसा: कोशी रेंज के डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने सहरसा जिले के सदर थाना का निरीक्षण कर पदाधिकारी को लंबित कांडों के तर्क निष्पादन का सख्त निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने शिकायत पेटिका और विजिटर रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए जनता की शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन और अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

थाना में शिकायत दर्ज कराने आने वाले पीड़ितों और फरियादियों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महिला हेल्पलाइन डेस्क का निरीक्षण कर महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे का आदेश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा कि जनता की समस्या का त्वरित निष्पादन हो सहयोग शिविर और अन्य माध्यम से जो शिकायत मिल रही है उसका निपटारा किया जाए जनता की समस्या का कितना समाधान हो रहा है लंबित कांडों का मामला कितना बाकी है इसके लिए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पीपुल्स फ्रेंडली होकर काम करें ताकि केस का निपटारा समय पर हो। 

डीआईजी कुमार आशीष ने कोसी नशा मुक्ति अभियान के संबंध में कहा कि जनता के सहयोग से इसमें सफलता मिल रही है जनता की सूचना कार्रवाई की जाती है और नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है उन्होंने कहा कि सुपौल सहरसा मधेपुरा में गांजा और स्मैक की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है इसमें कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आसपास किसी भी तरह का सूखे या गीले नशे का कारोबार हो रहा है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें ताकि उस पर कार्रवाई हो सके। डीआईजी ने कहा कि नौनिहाल देश के भविष्य हैं गर्त में जाने से उन्हें बचाएं।

  

Related Articles

Post a comment