दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, इंटेलीजेंस के इनपुट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- by Manjesh Kumar
- 09-May-2026
- Views
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंटेलीजेंस अलर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संसद भवन, भाजपा कार्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों और इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटेलीजेंस ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। जानकारी के अनुसार इंटेलीजेंस ने दिल्ली में आत्मघाती हमले है गोलीबारी जैसी घटना घट सकती है। एजेंसी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालयों में आत्मघाती हमले, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED ब्लास्ट की आशंका जाहिर की है।
इंटेलीजेंस के अलर्ट के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने सभी जगहों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है साथ ही जगह जगह बैरिकेडिंग और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली में बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग यूनिट, फायर सर्विस अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि बीते वर्ष 10 नवंबर को लाल किला के पास एक चलती हुई कार में बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए थे। इस धमाकेंक तार आतंकी मॉड्यूल से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन बाबरी विध्वंस की बरसी पर देश भर में कई जगहों पर धमाके करना चाहते थे।


Post a comment