दो दिन से गायब महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Dec-2022
- Views
अश्वनी कुमार ब्यूरो रिपोर्ट
समस्तीपुर/हसनपुर : थानाक्षेत्र के नयानगर पंचायत के मोहिउद्दीनपुर में गन्ने के खेत में एक महिला के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जैसे ही लोगों को सूचना मिली लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर के इज़राहा चौर में गन्ने के खेत में एक किसान ने संदिग्ध अवस्था में पड़े एक महिला का शव देखा जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, फिर आसपास के लोगों का भीड़ घटनास्थल पर जुट गया। मौके पर पहुंची हसनपुर पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हो सका है।
मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के पुलपथार गांव के रहने वाले फूलो पासवान की पत्नी के रूप में किया गया है। महिला के चेहरों पर कटीले तारों के निशान देखे गये हैं। घटना की सूचना मिलने के मृतक का परिजन घटनास्थल पहुंच चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला 28 नवंबर से घर से गायब थी। मौके पर हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती दल बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं।
Post a comment