मुख्यमंत्री सचिवालय के पास आपस में टकराई दो कार, तेज रफ्तार में दूसरे को पीछे से मारी टक्कर

पटना: राजधानी पटना में स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के पास गुरुवार को अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया जब दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए लेकिन उन्हें हल्की चोट आई है। मामले में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दूसरी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।

एक कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है जबकि दूसरे कार का आगे का हिस्सा। इस दौरान एक कार का एक चक्का भी बाहर आ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचीं और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

  

Related Articles

Post a comment