

भाजपा मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन
- by Ashish Pratyek Media
- 04-Jan-2023
- Views
रक्सौल-भाजपा नगर तथा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को रक्सौल भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष बरुन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।
सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें। जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है तथा चुनावी वेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें। रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। इस दौरान नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, रक्सौल मण्डल अध्यक्ष बिपिन मिश्रा, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया लक्ष्मी, जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी,शम्भू दस, जितेंद्र ठाकुर, मृतुन्जय सिंह, मोती बैठा, हरि सिंह, विजय सिंह, रिंकू पांडेय, मंटू गुप्ता, रवि गुप्ता,प्रवीण सिंह, ब्रजेश सिंह, इन्द्रशन पटेल, भोला साह समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Post a comment