BPSC परीक्षा में पूर्णिया का भी लहराया परचम, ज्योति बनी बीडीओ तो स्मित डीएसपी, हर्ष का माहौल

पूर्णिया: शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के परिवार और रिश्तेदार समेत पूरे इलाकों में खुशी का माहौल देखा गया। एक तरफ कसबा की ज्योति बीडीओ बनी हैं तो दूसरी तरफ बड़हरा कोठी के स्मित कुमार डीएसपी बने हैं। ज्योति शहर के न्यू जेपी नगर, कोर्ट स्टेशन क्षेत्र के निवासी जीवन प्रसाद साह और पूनम देवी की बेटी है। घर में बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। लगाया बधाई देने का सिलसिला जारी है। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादी माया देवी, नानी अंजली देवी, माता-पिता, गुरुजन और परिवार के सदस्यों को दिया है। इस प्रतिभाशाली बेटी की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ जिले के बड़हारा  कोठी प्रखंड अंतर्गत देवरी गांव के होनहार युवा अस्मित कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 158वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से देवरी गांव में खुशी का माहौल है। अस्मित कुमार के पिता मनोज कुमार यादव आर के के कॉलेज, पूर्णिया में प्रोफेसर हैं। इनकी माता मिडिल स्कूल भतसरा की प्रिंसिपल है। परिवार के संस्कार, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर अस्मित कुमार ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। फिलहाल दोनों अभ्यर्थियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। 

  

Related Articles

Post a comment