बेगुसराय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के मौके पर भीम चौपाल का होगा आयोजन


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

40 स्थानों पर घर घर जाकर कार्यकर्ता लोगों को जागरूक के साथ,भीम चौपाल  की देगे जानकारी :-मुख्य पार्षद बबीता देवी

बेगुसराय में देश रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 132 जयंती समारोह को लेकर चौपाल ks आयोजन किया गया। उक्त बातें मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने अपने आवास पर आयोजित प्रथम भीम चौपाल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अपने प्रखण्ड प्रमुख कार्यकाल में किया हूं। अब गांव -मोहल्ला, टोला -कसवा में भीम चौपाल आयोजित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरौनी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने कहा कि भीम चौपाल को लेकर घर घर जाकर जदयू कार्यकर्ता बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनी, उनके अदम्य साहस, समाज को बताई गई दिशा और राष्ट्र को समर्पित भारतीय संविधान एवं भारतीय संविधान में वर्णित अधिकार और कर्तव्य की जानकारी विस्तृत रूप से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 स्थानों को चिन्हित कर उन सभी स्थानों पर भीम चौपाल आयोजित किया जाएगा। वहीं चौपाल को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जदयू नेता सह पूर्व सरपंच सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में हमें लोकतंत्र जैसी ब्रह्मास्त्र दिया गया है।जो कभी खाली नहीं जाता है। इसको लेकर हमारे नेता सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें जगाया है कि आप अपने अधिकार को लेकर जागें। भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की कल्पना को साकार करने में आज़ आजादी के 75 वर्ष बीत चुके हैं। इसे हम सभी मिलकर एक साथ होकर अधिकार की लड़ाई लड़ेंगें। वहीं चौपाल को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जदयू नेता सह वार्ड पार्षद अशोक सिंह ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री आदर्श पुरुष नीतीश कुमार के बताए मार्ग पर चलकर बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनी को जीवन में उतारें। उनकी बातों को घर घर जाकर जदयू कार्यकर्ता चौपाल आयोजित कर जानकारी दें। वहीं कार्यक्रम को जदयू नेता सह निवर्तमान सरपंच रविन्द्र कुमार, राममिलन कुमार, रामानन्द यादव, प्रखण्ड मिडिया सेल प्रभारी धर्मवीर कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर अपनी अपनी राय दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच पर्चा, स्टिकर वितरित किया गया। वहीं इस मौके पर वार्ड पार्षद अरुणा देवी,  सुनील कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार रजक, मो मोद्देसर , बसंत पासवान, लोचन साह, सोना देवी, रुबी देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, रंजू देवी, विशेश्वर पासवान, राम उदगार पासवान, बृजू पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment