बेगुसराय : बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिया हुआ संविधानिक अधिकार को बचाना ही सबसे बड़ा उ उद्देश्य:-मुख पार्षद बबीता देवी

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


बेगुसराय बरौनी में संविधान निर्माता बाबासाहेब डा भीमराव अम्बेडकर की एक सौ बत्तीसवें जयंती शुक्रवार को समारोह  पूर्वक व धूमधाम से बरौनी प्रखंड में मनायी गयी। इस समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद बीहट के मुख पार्षद बबीता देवी,विशिष्ट अतिथि आरजेडी जिला अध्यक्ष मोहित यादव, पूर्व एमएलए वीरेंद्र महतों एवम् प्रखंड प्रमुख अनीता देवी तथा पार्टी पर्यवेक्षक  जनार्दन यादव, अध्यक्षता हरिनंदन कुमार हरी और संचालन रामानन्द प्रसाद यादव ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि बाबा साहब ने दलित, वंचित, गरीब ,अछूतों के लिए संविधान में अधिकार और लोकतांत्रिक में मतदान का अधिकार देकर अपने नेता को चुनने का अधिकार दिया है इस अधिकार के बदौलत आज शोषित पीड़ित लोगों को अधिकार मिल रही है बाबा साहब का दिया हुआ संविधानिक अधिकार को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज देश प्रदेश में बाबा साहेब के संविधान पर सरकार प्रायोजित खतरा मंडरा रहा है। बाबा साहेब का असली संतान संवैधानिक अधिकार से बंचित हो रहा है, इसके लिए अपने वोट की शक्ति को पहचानकर संविधान पर विश्वास करने बालों को अवसर देना होगा। वहीं मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि बाबा साहेब केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि सभी के नेता थे बाबा साहेब को  पढ़ेगा वहीं समाज में आगे बढ़ेगा।वीरेंद्र महतों ने कहा कि कल जो अंबेडकर को गाली देता था आज वो भी पूजा कर रहा है। हमें शिक्षित बनकर संगठित होना है और अपने समाज की लड़ाई लड़नी है। इस सभा को मुखिया प्रतिनिधि सन्नी यादव पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, नवल किशोर सिंह, शंभू कुमार राम इकबाल  यादव, समिति सदस्य मो हैदर,महेश पासवान, मनोज यादव, प्रमोद कुमार विटु आजाद, देवनन्दन पासवान, विकेश, रविन्द्र कुमार पार्षद अशोक सिंह, परमानंद सिंह,चंदन कुमार ,अनिल यादव,अधिवक्ता शशि भूषण यादव, अनिल राय, राहुल कुमार,युवराज, उपेंद्र सिंह सज्जन सिंह रामानन्द सिंह जनार्दन सिंह ने भी संबोधित किया जबकि सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता ने भाग लिया।

  

Related Articles

Post a comment