बेगूसराय:बखरी में सक्षम की राज्य स्तरीय दो दिवसीय आगामी 6,7 मई को होगी बैठक


*प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी*



बेगूसराय:- बखरी में दिव्यांग जनों को सहायतार्थ संगठन सक्षम की उत्तर बिहार प्रांत योजना बैठक 6 एवं 7 मई को बखरी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उत्तर बिहार के सभी जिलों से सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजनों एवं पदाधिकारियों का आगमन होगा। प्रांतीय बैठक में भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के बीच चलाई जा रही योजनाओं सहित उनके सामाजिक उत्थान पर गहन चिंतन किया जाएगा। बखरी में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल लोगों को योजना के बारे में पूरी जानकारी  जिला संयोजक चंदन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सक्षम का मूल उद्देश्य अक्षम व्यक्ति को सक्षम बनाना है सक्षम का मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा है इसी मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए सक्षम कुल 21 प्रकार के दिव्यांगों के लिए सेवाभाव का कार्य करती है। वही रणवीर कुमार एवं संजय बंधु ने कहा कि सक्षम जिले भर के दिव्यांग जनों का यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने, रेलयात्रा में छूट दिलवाने, दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलवाने एवं दिव्यांगों के विभिन्न प्रकार के समस्याओं के समाधान में विश्वास करती है। सक्षम समाज के दिव्य पुरुष संत सूरदास, ऋषि अष्टावक्र को अपना आदर्श मानती है। उन्हीं की प्रेरणा से समाज में भेदभाव का शिकार हुए दिव्यांग जनों के लिए कार्य करती है। दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में दिव्यांग जनों को सहायतार्थ विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। कार्यक्रम के निमित्त पवन कुमार सुमन को संयोजक जबकि सीताराम केसरी, संतोष भारती गुड्डू, प्रिंस सिंह परमार को सह संयोजक एवं रणवीर कुमार को नियंत्रक संजय बंधु को सह नियंत्रक एवं संरक्षक अनिल देव जी बनाया गया। वही प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी अनुभव आनंद एवं मीडिया प्रभारी विकास कुमार को दी गई। मौके पर गोपाल चौधरी आदि मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment