भरत तिवारी के परिवार से मिलने बिलौटी आएंगे बागेश्वर वाले बाबा, कहा 'सनातन और हिंदू की रक्षा...'

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी नामक युवक के कथित एनकाउंटर का मामला लगातार गर्म ही है। इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है वहीं देश भर से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठने लगी है। इसी कड़ी में एक तरफ बुधवार को जहां करीब पांच हजार लोग भरत तिवारी की पैतृक गांव बिठौली में महापंचायत में जुटे और एक सुर में घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने भी कथित एनकाउंटर को गलत बताते हुए भरत तिवारी के परिजनों से मिलने उसके गांव जाने की बात कही।

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने मुंबई के भिवंडी में आयोजित दरबार में कहा कि सनातन और हिंदू समाज के लिए काम करने वाले युवक के एनकाउंटर पर सवाल उठ रहा है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी ही क्यों न हो शरण में आने के बाद उसका वध गलत है। अगर वह अपराधी होता तब भी सजा देने का अधिकार न्यायपालिका का है, सरेंडर करने के बाद उसकी हत्या बहुत गलत बात है। इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी के परिवार से मिलने भोजपुर के बिठौली जाने की भी घोषणा की।

बता दें कि वर्ष 2023 में भरत तिवारी ने भोजपुर से बागेश्वर धाम तक हिन्दू राष्ट्र के समर्थन में पदयात्रा की थी। इस दौरान उसका कई वीडियो वायरल भी हुआ था। इस दौरान भरत तिवारी की मुलाकात आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से भी हुई थी। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से पहले इस मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी बिहार की सरकार को घेरा था और कहा था कि भरत ने किसी की हत्या नहीं की थी, अगर कोई गंभीर अपराध किए होते तो एनकाउंटर किया जा सकता था। लोगों को गौ और ब्राह्मण हत्या से बचना चाहिए। उसका गांव हर वर्ष बाढ़ में डूबता था और वह लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों से मिन्नतें करता फिरता था। उसने अपराध के मकसद से हथियार नहीं उठाया था।

  

Related Articles

Post a comment