बेगूसराय में तीसरे दिन राष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आए कलाकारों ने किया अनोखा प्रस्तुति

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय सांस्कृतिक और औद्योगिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध बेगूसराय के दिनकर कला भवन में द प्लेयर्स एक्ट के द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आई रंग संस्था अनुष्ठान की प्रस्तुति जोगिया राग का मंचन दिनकर कला भवन में किया गया। जिसका निर्देशन देश के जाने-माने वरिष्ठ नाट्य निर्देशक देवेंद्र राज अंकुर ने किया है। अपने भाव प्रवण अभिनय से मंच पर उपस्थित अभिनेता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। योगी के किरदार में मंच पर मुक्ति रविदास ने अपने अभिनय के विभिन्न आयामों को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शकों के सामने रखा वहीं योगी के प्रेम में आकंठ डूबी प्रेमिका के किरदार में निधि मिश्रा ने अपने शानदार अभिनव कौशल से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूरे नाटक का संगीत शानदार और असरदार था जिसने प्रकाश के समायोजन के साथ मंच पर एक सूफियाना माहौल  पैदा कर दिया था। संगीत संचालन राष्ट्रीय नाथ विद्यालय से पास आउट कुंदन सिंह ने किया था वही प्रकाश का संचालन भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित गुंजन सिंह ने किया था। कुल मिलाकर दर्शकों को एक शानदार और जानदार प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। नाट्य मंचन के पूर्व तीसरे दिन के आयोजन का उद्घाटन बेगूसराय नगर निगम की उप महापौर  अनिता राय भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल मैनेजर रूद्र प्रसाद साहा, मार्केटिंग सेल्स मैनेजर अनिल कुमार, डॉ राहुल कुमार अभिनेता व निर्देशक कुमार अभिजीत मुन्ना के साथ-साथ आयोजन के अध्यक्ष और आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर एवं जाने माने समाज सेवी विश्व रंजन कुमार सिंह राजू ने सम्मिलित रूप से दीप को प्रज्वलित कर किया। संस्था की ओर से मंचस्थ अतिथियों को संस्था सचिव चंदन कुमार सोनू द्वारा पुष्प अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने आयोजन को आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और रंगमंच के विकास में संस्था की भूमिका को रेखांकित करते हुए बेहतर समाज के निर्माण में  इस तरह के आयोजनों भूमिका पर प्रकाश डाला। उप महापौर महोदया ने हमेशा कला और संस्कृति से जुड़े लोगों को अपना सहयोग देने की बात कही। वही कुमार अभिजीत मुन्ना ने लगातार काम हो रही रंग दर्शकों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए आने वाले समय में दर्शकों को रंगमंच से जोड़ने के लिए बेगूसराय की सभी रंग संस्थाओं से साझा प्रयास करने की बात कही। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल मैनेजर रूद्र प्रसाद सहने कल और संस्कृति का समाज में स्थान योगदान और दायित्व के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन युवा रंगकर्मी दीपक कुमार ने किया और आयोजन सहयोग संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का था।

  

Related Articles

Post a comment