कृषि विभाग की कृषक गोष्ठी में किसानों को फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी
- by Manjesh Kumar
- 28-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कृषि विभाग द्वारा सोमवार को जिले के गायघाट प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप परियोजना निदेशक, आत्मा विनोद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ शमशेर सिंह (NRC लीची), प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा कविता कुमारी राजन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित किसानों को धान एवं मक्का की वैज्ञानिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण, आत्मा कार्यक्रम एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों को लीची एवं अन्य फलदार फसलों, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन एवं बत्तख पालन को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने के विभिन्न उपाय बताए गए।
कृषि वैज्ञानिक द्वारा विशेष रूप से किसानों को फसलों में लगने वाले कीट एवं व्याधियों की पहचान, रोकथाम तथा उचित कीट-व्याधि प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार सहित किसान सलाहकार ओमप्रकाश कंचन, सुनील कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, संजीव कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार, श्याम किशोर, परशुराम कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार, गौरव कुमार, कन्हैया कुमार, संजय पासवान, विमलेश साहनी विनय कुमार रामाशंकर पाण्डेय एवं भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि कर्मी उपस्थित रहे।
कृषक गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण एवं कृषि से जुड़ी वैकल्पिक गतिविधियों के प्रति जागरूक कर उनकी आय में वृद्धि के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment