जमीन खा गई या आसमान निगल गई? भागलपुर में एक साथ घर से लापता हुई 5 नाबालिग, इलाके में...

भागलपुर: भागलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भागलपुर में एक ही जगह से पांच नाबालिग छात्राओं के एक साथ लापता हो जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मामला भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके की है जहां एक ही रात पांच नाबालिग बच्चियां अपने घर से गायब हो गई। लापता बच्चियों के परिजनों ने कहा कि देर रात तक सभी अपने घरों में थी लेकिन सुबह में किसी का कोई पता नहीं चला कि कहां गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चियों के घर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद नाथनगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन में जुट गई। परिजन समेत पुलिस संभावित जगहों पर खोजबीन में जुट गई। परिजन समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस से अविलंब बच्चियों को खोजने की मांग की। वहीं मामले को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल हो गया जबकि सब के जुबान कर एक ही सवाल थी कि जब देर रात सब बच्चियां घर में ही थी तो फिर आखिर एकसाथ कहां गायब हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  

Related Articles

Post a comment