आज होने वाली नीट परीक्षा को लेकर किए गए हैं पुख्ता इंतजाम, छात्रों को भी एनटीए ने दी खास सलाह

पटना: नीट की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से कल दुबारा आयोजित की जा रही है। नीट परीक्षा के लिए आयोजक एनटीए समेत देश भर का प्रशासनिक महकमा पूरी मुस्तैदी के साथ युद्ध स्तर पर तैयारी पूरी की है। सरकार का लक्ष्य है कि बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा संपन्न कराई जा सके ताकि लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार परीक्षा में करीब 22 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगें। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को देश भर में मॉक ड्रिल किया गया। परीक्षा देश भर के 5440 केंद्र और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को लेकर एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक गाइडलाइंस जारी किया है। छात्रों को नसीहत दी गई है कि परीक्षा केंद्र पर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, एक पहचान पत्र और दो फोटो के अलावा कुछ भी न लाएं। इसके साथ ही छात्रों के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया गया है जिसके अनुसार छात्रों को सलाह दी गई है कि सर्द हॉफ शर्ट या टीशर्ट और साधारण पेंट के साथ ही पतले हील वाले सैंडल पहन कर पहुंचे। एनटीए ने दोबारा होने वाली इस परीक्षा को लेकर काफी सावधानियां बरती हैं। प्रश्नपत्र तैयार करने वाली विशेषज्ञ टीम को परीक्षा होने तक क्वारंटाइन में रखा गया है। प्रश्नपत्रों को एनटीए के 18 रीजनल सेंटरों तक भारतीय वायु सेना के विमानों और डाक विभाग की मदद से पहुंचाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती दी गई है।

जिलों के डीएम व एसपी को परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह के दुष्प्रचार व गड़बड़ियों से निपटने के लिए साइबर कमांडो भी तैनात किए जा रहे हैं। एनटीए ने मॉक ड्रिल में तैयारियों के पुख्ता होने का दावा करते हुए कहा कि यह परीक्षा 95 हजार से अधिक कक्षों में होगी। हर कक्ष में कम से कम एक सीसीटीवी लगा होगा। कुल 1.38 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी फीडिंग को राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअली मॉनिटर किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment