मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा की आ गई तारीख, लिखित और प्रैक्टिकल दोनों होंगे साथ...

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिकॉर्ड समय में इंटर और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में किसी भी कारण से असफल या कम अंक पाने वाले छात्रों को परीक्षा बोर्ड एक बार फिर से मौका देने जा रही है। इसके लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से 11 मई के बीच आयोजित की जाएगी जबकि मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा दो से छः मई तक दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी।

कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान प्रत्येक पालियों में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढने के लिए दिया जायेगा, हालांकि इस दौरान परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका नहीं खोल सकेंगे या उस पर प्रश्नोत्तर नहीं लिख सकेंगे। इंटर और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिले से करीब एक हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। कंपार्टमेंटल परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने की पूरी तैयारी की जा रही है। मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा लिखित से पहले ही 29 और 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी जबकि इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 और 14 मई को ली जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। प्रथम पाली के लिए सुबह 9:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जायेगा।

  

Related Articles

Post a comment