पटना के डीएम ने बच्चों को गर्मी के कहर से बचाने के लिए जारी किया बड़ा आदेश, जिले के सभी स्कूल...
- by Manjesh Kumar
- 17-May-2026
- Views
पटना: बिहार में इन दिनों प्रचंड गर्मी का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। धूप और गर्मी की तपिश से लोग परेशान हैं। लोग सड़कों पर निकलने से एक बार फिर बचते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच पटना के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। डीएम ने लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए राजधानी में स्कूल की टाइमिंग में बड़ा बदलाव कर दिया है। डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के आदेश के अनुसार पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विद्यालय प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के मुताबिक अपने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करें। डीएम डॉ त्यागराजन एसएम का यह आदेश 18 मई से लागू होकर 21 मई तक प्रभावी रहेगा। डीएम ने आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), सभी अनुमंडल दंडाधिकारियों (SDM), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Post a comment