बेगूसराय आयुर्वेदिक कॉलेज का आयुष निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, कमियों की ली जानकारी
- by Manjesh Kumar
- 26-Aug-2026
- Views
बेगूसराय: राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में स्वास्थ्य आयुष विभाग के आयुर्वेद के निदेशक डॉ वरुण कुमार ने नए सत्र की मान्यता के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया। डॉ वरुण कुमार ने महाविद्यालय के लाइब्रेरी में पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने उन्हें महाविद्यालय में प्राध्यापकों और कर्मचारियों की कमी के संदर्भ में अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार को भारतीय चिकित्सा केंद्रीय आयोग के पास नये सत्र की मान्यता के लिए प्राध्यापकों कमी को पूरा करने के लिए एफीडेबिट फाइल करना है।
उन्होंने निदेशक आयुर्वेद को जानकारी दी कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों की कमी है तथा कर्मचारियों की संख्या को भी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर निरीक्षण में महाविद्यालय के उपाधीक्षक डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर विजेंद्र कुमार, प्रोफेसर डॉक्टर प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने कक्ष में निदेशक आयुर्वेद डॉक्टर वरुण कुमार को शाल देकर सम्मानित किया।
बेगूसराय से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट


Post a comment