सम्राट सरकार ने चार महिला IPS अधिकारियों का किया प्रमोशन, भविष्य में मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी

पटना: बिहार की सम्राट सरकार ने चार महिला आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच की महिला IPS अधिकारियों को वरीय समान वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। अब इन महिला अधिकारियों को वेतन स्तर 11 का लाभ मिलेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी शैलजा, दिव्यांजली जायसवाल, गरिमा और साक्षी कुमारी को प्रोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। 

हालांकि, इस प्रमोशन का असर उनकी वर्तमान पोस्टिंग पर नहीं पड़ेगा। वे फिलहाल अपने मौजूदा पदों पर ही कार्य करती रहेंगी। इस फैसले को बिहार पुलिस में महिला अधिकारियों की बढ़ती भूमिका और योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में महिला आईपीएस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार का यह कदम उनके मनोबल को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है। प्रमोशन पाने वाली चारों अधिकारी राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। वर्तमान में वे सहायक पुलिस अधीक्षक या अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया है।

  

Related Articles

Post a comment