बिहार के गया जी आयेंगे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल
- by Manjesh Kumar
- 09-Jul-2026
- Views
गयाजी: देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारी अब अंतिम चरण में है। वह गया जी के बिपार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी विधायक भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार गया जी में स्थित बिपार्ड में 11 और 12 जुलाई को विधायकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति बिहार आयेंगे।
जानकारी के अनुसार 18वीं बिहार विधानसभा गठन के बाद सभी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में राज्य के सभी विधायक भाग लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य नए और वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली और विधानसभा की प्रक्रियाओं की जानकारी देना है। प्रशासनिक मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शामिल होने की संभावना है, इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।


Post a comment