28 जुलाई को विरमित होने के बावजूद कई राजस्व कर्मचारी ने जनरेट किए दर्जनों दाखिल-खारिज का केस, जांच की मांग

कटिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के पांच राजस्व कर्मचारी जिला अधिकारी के आदेश अनुसार 28 जुलाई को विरमित कर दिया गया था। विरमित होने के बावजूद कई राजस्व कर्मचारी ने 29 जुलाई को कई दर्जन दाखिल-खारिज का केस जनरेट किया। वही राजस्व कर्मचारी मनोहर कुमार चौकिया पहाड़पुर, बैदा एवं लखनपुर पंचायतों में पदस्थापित थे। इनका स्थानांतरण भागलपुर हो चुका था। 28 जुलाई को वे आधिकारिक तौर पर विरमित हो होने के बावजूद बावजूद 30 जुलाई को विभिन्न मौजा का तीन दर्जन से अधिक दाखिल-खारिज केस जनरेट किया।

मामले में उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल एवं मुखिया प्रतिनिधि शेख गुलजार ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश अनुसार 28 जुलाई को ही प्रखंड के पांच राजस्व कर्मचारी विरमित हो गए थे। फिर भी इन लोगों ने 29 एवं 30 जुलाई को कई दर्जन दाखिल खारिज केस जनरेट किया जो जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन है। इन लोगों ने जिला अधिकारी से इस मामले की जांच कर दोषी राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं  इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल पदाधिकारी हिंदुजा भारती ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment