जनता से किए सारे वादे करूंगा पूरा, कांटी विधायक ने नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा...

मुजफ्फरपुर: कांटी क्षेत्र के सदातपुर पंचायत अंतर्गत पानापुर खुर्द गांव में 15वीं वित्त आयोग के मद से बने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय आचार्यों व पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना कराई। सड़क का निर्माण लगभग 6 लाख रुपये की लागत से कराई गई है। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी क्षेत्र में अब पुल - पुलिया, सड़कों, नालियों व अन्य विकासात्मक कार्यों का जाल बिछाने का कार्य शुरू हो गया हैं।

विधायक ने कहा कि वे चुनाव में क्षेत्र के मतदाता मालिकों से जो वादा किए था उसके अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र की हर एक जन समस्या की जानकारी है और समय रहते सभी कार्ड को पूरा करेंगे। गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्रों एवं मोहल्ला वासियों को मुख्य सड़क से मोहल्ले में जाने आने में भारी कठिनाई हो रही थी जिस वजह से इस सड़क का निर्माण कराया गया है, साथ ही उन्होंने बिजली की समस्या पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर यथाशीघ्र समस्याओं को दूर करने के दिशा में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर पंडित शंभूनाथ चौबे, स्थानीय मुखिया चंदा देवी, हीरालाल पाठक उर्फ मंकू पाठक, अनिल पंडित, सुनील कुमार, चंदन पासवान, रामप्रवेश कुमार, आशुतोष दत्त पराशर, राहुल कुमार, हरिशंकर पाठक, ज्ञान रंजन पाठक, मुन्ना कुमार, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, पंचायत सचिव राकेश कुमार समेत क्षेत्र के स्थानीय लोग मौजूद थे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment