विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी गिरफ्तार, कदवा से ठाकुरगंज लाई पुलिस

किशनगंज: किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के विरुद्ध सामाजिक माध्यम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर ठाकुरगंज लाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। आरोप है कि आरोपी ने तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान भी बनाया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक की ओर से ठाकुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सामाजिक माध्यम पर की गई टिप्पणी तथा उससे जुड़े तथ्यों की गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद ठाकुरगंज पुलिस की टीम ने कदवा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा आगे कार्रवाई की जा रही है। विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने मामले में आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सामाजिक माध्यमों पर किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र, आपत्तिजनक या भड़काऊ भाषा का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment