पटना हाई कोर्ट में जज और वकील के बीच ठनी, 11 मई को तीनों बार एसोसिएशन के सदस्य करेंगे कार्य बहिष्कार

पटना: राजधानी में स्थित हाई कोर्ट में जज और वकीलों के बीच ठन गई जिसके बाद अब वकीलों ने 11 मई को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। मामले को लेकर शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट क तीनों बार एसोसिएशन ने समन्वय बैठक की और निर्णय लिया कि 11 मई को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। समन्वय समिति ने कहा कि हाल के दिनों में बेंच और बार के बीच दूरी बढ़ी है। वकीलों ने न्यायाधीशों के व्यवहार को असम्मानजनक, अपमानजनक और अभद्र बताया तथा कहा कि कई वरिष्ठ अधिवक्ता कुछ न्यायाधीश के समक्ष पेश होने में असहज महसूस करते हैं।

बार एसोसिएशनों ने 7 मई को रजिस्ट्रार जनरल के तरफ से जारी नोटिस पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह अधिवक्ताओं की भावनाओं के खिलाफ है। बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मई को सुबह 10:30 बजे से वकील अपने पेशेवर कार्यों से दूर रहेंगे। इस निर्णय पर बार एसोसिएशन, एडवोकेट्स एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। वकीलों के इस फैसले से हाई कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment