यूको बैंक कार्निवल में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का संकल्प 10 करोड़ का ऋण वितरण
- by Manjesh Kumar
- 10-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: यूको बैंक की ओर से एक कार्निवल का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूको बैंक के महाप्रबंधक प्रदीप वान केसरी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इसके अलावा यूको बैंक के बेगूसराय अंचल प्रमुख उप महाप्रबंधक श्वेत प्रसाद कच्छप भी उपस्थित थे। इसमें भागलपुर बांका कटिहार पूर्णिया अररिया किशनगंज, सुपौल सहरसा मधेपुरा के यूको बैंक के 25 शाखा के बैंक प्रबंधक भी शामिल हुए। इसके अलावा व्यापारी भी मौजूद थे। इस कार्निवल में कुल दस करोड़ के ऋण का वितरण किया गया। यूको बैंक के जीएम ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से विभिन्न जगहों पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डिपाजिट और लोन की योजना का प्रचार प्रसार करते हैं।
ग्राहकों को बैंक की स्कीम के बारे में जानकारी दी जाती है। ग्राहकों की समस्या और उसके फीडबैक को सुनते हैं ताकि साझा तरीके से बैंक का बिजनेस बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेक्टरों के तहत एम एस एम ई , प्रोसेसिंग यूनिट, ट्रेडर्स एजुकेशन और होम लोन भी दिया गया है। सभी सिगमेंट को मिलाकर लोन दिया गया है। यूको बैंक के डिप्टी जीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बैंक की योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि नये और पुराने ग्राहकों को कैसे बेहतर सरल सहज सेवा दे सके। इस पर चर्चा हुई। उप महाप्रबंधक ने कहा कि आपसी संवाद से बेहतर परिणाम सामने आता है जिससे बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय होता है।


Post a comment