मधुबनी-जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि





किशोर कुमार ब्यूरो 

मधुबनी-फुलपरास प्रखंड प्रांगण में श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर की 35 वीं पुण्यतिथि फुलपरास के वर्तमान प्रमुख राम पुकार यादव की अध्यक्षता एवं फूलदेव यादव के संचालन में प्रारंभ हुई।सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर आर.पी.मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी गरीबों, शोषितों,वंचितों एवं सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे, उनके सुकृत्य व त्याग को देश कभी नहीं भुला सकता।जननायक के आदर्शों  को पूर्ण रूपेण मुस्तैदी से पालन करने हेतु जदयू प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मेस्वर राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दूसरी बार 1977 में बिहार के मुख्यमंत्री बनते ही पिछड़े समाज के लिए आरक्षण देकर संपूर्ण भारत वर्ष में इतिहास रचने का काम किए। हमारे सर्वमान्य नेता विकास पुरुष नीतीश कुमार जी उन्हीं के आदर्श व सिद्धांतों को सही अर्थों में धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास करते आ रहे हैं!मौके पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक जी ने कहा के उस समय हमारे यहां के विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय कमजोर हुआ करता था जिसमें छात्र छात्राएं अक्सर फेल कर जाते थे। अंग्रेजी विषय को अतिरिक्त विषय घोषित कर कर्पूरी जी ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर दिया।

 इस अवसर पर किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु सामाजिक जीवन में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाने का मूल मंत्र दिया जो आज भी लोक मर्यादा एवं लोकतंत्र हेतु प्रासंगिक है।कार्यक्रम के संयोजक जीवन भिंडवार  ने संबोधित करते हुए कहा कि फुलपरास की धरती जननायक का कर्मभूमि भी रहा है हमें कर्पूरी जी के नीति सिद्धांत एवं आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।समारोह में उपस्थित सभी साथियों द्वारा एक स्वर में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से किया गया एवं फुलपरास की धरती पर उनका स्मारक भी बनवाने का निर्णय लिया गया।कर्पूरी ठाकुर अमर रहे का जयघोष नारा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस अवसर पर अब्दुल कयूम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केदारनाथ भंडारी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष राम नरेश चौपाल, कमलाकांत भारती,भरत चौधरी,ताराबुद्दीन अंसारी, कुमारी बिना सिंह,विक्रमशिला देवी,प्रमुख देव नारायण यादव, राजेंद्र कुशवाहा, राज नारायण यादव ,मनोज कुमार दास, रमन मंडल, सुशील यादव,झुनाई मंडल, सत्यनारायण यादव,केशव मंडल,राज कुमार यादव,जानकी कामत,विनोद मंडल,संतोष सिंह,श्री प्रसाद महतो,महेंद्र चौपाल,विनय कुमार सिंह,रेखानंद भदेसवार,राम विलास साह, चूल्हाई कामत आदि सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment