शेखपुरा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत, सड़क जाम

शेखपुरा: शेखपुरा-नवादा सीमा क्षेत्र के सुमका में अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे सामान लेने आई थी, तभी यह हादसा हुआ। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ट्रॉली से बालू गिराते हुए मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर बालू बिखरा पड़ा है।

हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर रोजाना 10 से 20 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं और लगातार हादसे हो रहे हैं। कसर थाना और नवादा जिले की पकरीबरावां पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने और ट्रैक्टर की जांच में जुटी है। 

  

Related Articles

Post a comment