चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का आंठवे दिन भी अनशन जारी - अनशनकारी के हालात बिगड़ी
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Feb-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद में चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का अनशन आठवां दिन भी जारी रहा अनशनकारी के हालात बिगड़ गई.
मोर्चा के संयोजक सह स्थानीय जिला पार्षद जितेंद्र यादव ने कहा कि हमारी मांग बेहद लोकतांत्रिक एवं कानून सम्मत है लेकिन प्रशासन एवं सरकार के नजर में जनता और उनका आंदोलन कोई मतलब नहीं रह गया है यह खतरनाक सोच है. इसी करी में आंदोलन के समर्थन में जगनिया फतेहपुर चौक पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.
अनशन स्थल पर सभा का अध्यक्ष था राम इकबाल राय एवं संचालन राम सजन राय ने किया, सभा को हुकुमदेव राय मिथिलेश राय ठाकुर देवेंद्र कुमार नवल किशोर सिंह जगन्नाथ पासवान उपेंद्र सिंह राहुल कुमार सतीश ठाकुर बैजनाथ मिश्रा डॉक्टर तकनीम अख्तर उर्फ ननकी ने संबोधित किया.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...


Post a comment