पुलिस को चकमा दे कर थाना से हथकड़ी समेत भाग निकला आरोपी, भारी मशक्कत के बाद दुबारा गिरफ्तार

कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना से हथकड़ी लगा एक आरोपी फरार हो गया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे आजमनगर दुर्गा स्थान स्थित सब्जी मंडी से दोबारा गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी को किसी मामले में पकड़कर थाने लाया गया था। हथकड़ी लगा होने के बावजूद वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर थाने से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन कई घंटे तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार स्थानीय लोगों की मदद से दुर्गा स्थान सब्जी मंडी के पास से आरोपी को धर दबोचा,इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का सवाल है कि हथकड़ी लगा आरोपी आखिर थाना जैसी सुरक्षित जगह से कैसे फरार हो गया और पुलिस क्या कर रहे थे अब देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

  

Related Articles

Post a comment