बिहार स्टार्ट अप को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन, जिले में 20 लोगों का चयन

पूर्णिया: बिहार के उद्योग निदेशक दिनेश कुमार डीएम अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में बिहार स्टार्ट-अप से संबंधित निर्धारित मासिक कार्यक्रम के तहत पिच डेक प्रिपरेशन विषय पर एक अभियंत्रण महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार्ट-अप सेल पूर्णिया एवं जिला उद्योग केन्द्र पूर्णिया के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ के रूप में कुशाग्र सिंह (क्रिएटर माइंड्स) उपस्थित थे। उन्होनें एक प्रभावी पिच डेक तैयार करने और निवेशकों के सामने अपने स्टार्ट-अप विचारों को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करने के तरीकों पर एक आकर्षक सत्र प्रस्तुत किया। मो अफ्फान, प्रभारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं, प्रध्यापकों एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही बिहार स्टार्ट-अप नीति, 2022 एवं DPIIT मान्यता से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दु साझा किये और छात्रों के नये स्टार्ट-अप विचारों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

इस दौरान बताया गया कि बिहार स्टार्ट-अप योजना के तहत पूर्णिया जिले में अबतक 20 लोगों का चयन विभिन्न परियोजनाओं के स्थापना हेतु किया जा चुका है। पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को उद्यमिता को अपनाने और अपने विचारों को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए प्रेरित किया। परिमल साह, संकाय प्रभारी, स्टार्ट-अप सेल सायुग पैन इंडिया स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में नेटवर्किंग व सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। मुक्तिकेश, स्टार्ट-अप समन्वयक, पूर्णिया ने बताया कि रोजरपे जैसे प्लेटफार्म किस प्रकार से निर्बाध वित्तीय समाधान प्रदान करके स्टार्ट-अप संस्थापकों को सशक्त बना रहे हैं। बिहार स्टार्ट-अप योजना से लाभान्वित शुभम कुमार, BEYONDNULL के संस्थापक ने अपनी उद्यमिता यात्रा साझा की और बताया कि उनका स्टार्टअप छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली वास्तविक समस्याओं का समाधान किस प्रकार कर रहा है। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

  

Related Articles

Post a comment