आयुष चिकित्सक डॉ देव कुमार राय के निधन पर शोक सभा का आयोजन

बेगूसराय: बेगूसराय राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एवं वर्तमान आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देव कुमार राय के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पाठक प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने की। डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने उन्हें योग्य चिकित्सा एवं अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी करार देते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि डॉक्टर राय की कमी सदा हम लोगों को खलेगी। पूर्ववर्ती छात्र समिति के अध्यक्ष डॉ लाल कौशल कुमार ने डॉक्टर राय को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया।

डॉक्टर सुशांत कुमार ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे दरभंगा में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। इस अवसर पर डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर रमन रंजन, डॉ अनिल कुमार, डॉक्टर प्रमोद कुमार, डॉ अमलेश कुमार, डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ मनीष कुमार आलोक, डॉ राम नंदन साहनी, डॉ मुकेश कुमार आदि ने उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर देव कुमार राय सदा हमारे दिलों में राज करेंगे। महाविद्यालय उपाधीक्षक एवं पूर्ववर्ती छात्र समिति के सचिव डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ रामसागर दास, छात्र समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर किश्वरर सुल्ताना, डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ राजीव कुमार शर्मा, डॉ उर्वशी सिंन्हा आदि ने डॉ देव कुमार राय के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

  

Related Articles

Post a comment