विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अररिया एसडीओ से की मुलाकात, रक्षा सूत्र बांधकर की सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना
- by Manjesh Kumar
- 12-Aug-2026
- Views
अररिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी संगठन के पूर्णिया एवं अररिया जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्णिया के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी एवं वर्तमान में अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित सोइतम दीक्षित से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीओ दीक्षित का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने एसडीओ सोइतम दीक्षित को भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, उनकी एवं उनके पुत्र की तस्वीर को विशेष रूप से आकर्षक फ्रेम में सजाकर स्मृति-चिह्न के रूप में सप्रेम भेंट किया गया। यह स्मृति-चिह्न मुलाकात की आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सोइतम दीक्षित को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने दीक्षित को रक्षा सूत्र बांधकर प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय जीवन एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों, सामाजिक समरसता, जनसेवा, राष्ट्रहित, युवा जागरूकता तथा संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि पूर्णिया में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में सोइतम दीक्षित का कार्यकाल भले ही अधिक लंबा नहीं रहा, लेकिन अपनी सरल कार्यशैली, मिलनसार व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण उन्होंने आम लोगों और सामाजिक संगठनों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा संचालित धार्मिक, सामाजिक, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन मिलता रहा। संगठन को जब भी नियमानुसार प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता हुई दीक्षित ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि सोइतम दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया के रूप में आपकी उत्कृष्ट कार्यशैली, संगठन के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा प्रशासनिक दायित्वों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभार। पूर्णिया में आपके कार्यकाल के दौरान संगठन को मिला आपका सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव याद रहेगा। इस अवसर पर एसडीओ सोइतम दीक्षित ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संगठन सामाजिक, जनकल्याण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी रहूंगा, मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके एवं संगठन के साथ रहेंगी। आप सभी समाजहित और मानव सेवा के कार्यों को इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहें।”
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रभु श्रीराम से कामना की कि सोइतम दीक्षित जी जहां भी रहें, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा अपनी कुशल प्रशासनिक कार्यशैली एवं जनसेवा से जनहित में नई मिसाल कायम करते रहें। उनका प्रशासनिक कार्यकाल सदैव सफल एवं स्मरणीय रहे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, सुशील कुमार, कसबा प्रखंड उपाध्यक्ष राजकिशोर दास, जलालगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, अररिया कार्यकारिणी सदस्य केशव सिंह राजपूत, रवि सोनी, सत्यम यादव सहित पूर्णिया एवं अररिया जिले के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a comment