मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शेखपुरा में संकल्प सम्मेलन, मंत्री ने कहा 'जन जन तक पहुंचाएं...'

शेखपुरा: केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके साथ ही जिलों में वरीय नेता दौरा कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को शेखपुरा के भाजपा जिला कार्यालय में संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने मंत्री का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित संकल्प सम्मेलन में मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

  

Related Articles

Post a comment