सदर विधायक की मां का निधन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पुर्णिया: सदर विधायक विजय खेमका की मां का निधन हो गया। इसके बाद भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक की मां के निधन पर बड़ी संख्या में भाजपा समेत एनडीए के कार्यकर्ता उनके पैतृक निवास बनमनखी पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिले और अपनी संवेदना प्रकट की।

समाजसेवी स्व मंगलचंद खेमका के परिवार में हुई इस दुखद घटना पर भाजपा के बनमनखी एवं पूर्णिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मंगल खेमका चौक स्थित स्मारक स्थल पर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बड़ी संख्या में नगर और ग्रामबासी पार्थिव शरीर को लेकर मनिहारी स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

  

Related Articles

Post a comment