पूर्णिया के रुपबानी सिनेमा ने रचा बड़ा इतिहास, ‘बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटर ऑफ द ईयर’ का मिला अवार्ड

पूर्णिया: एक तरफ पूरे देश में मल्टीप्लेक्स का दौर तेजी से बढ़ता जा रहा है तो इस बीच पूर्णिया के एक सिंगल स्क्रीन थिएटर ने देशभर में अपना परचम लहराया है। पूर्णिया के रुपबानी सिनेमा को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है जिसके बाद जिले के सिने प्रेमी लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। रुपबानी सिनेमा को प्रतिष्ठित Big Cine Expo Awards में इसे इस साल का ‘बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है। मल्टीप्लेक्स के इस दौर में भी अपनी अत्याधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुविधाओं के दम पर रूपबानी सिनेमा ने यह मुकाम हासिल किया है।


सिनेमाघर के मालिक विशेक चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा करते हुए इस ऐतिहासिक जीत की पुष्टि की और पूर्णिया के दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड जिले के सिने प्रेमियों को समर्पित है। यह उनके प्यार और समर्थन का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि रूपबानी सिनेमा ने समय के साथ खुद को बदला और दर्शकों को 2K लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 सराउंड साउंड और आलीशान रीक्लाइनर सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं दीं। उन्होंने यह सम्मान  पूर्णिया की उस जनता को समर्पित किया।

  

Related Articles

Post a comment