रोहतास में सोन नदी में संभावित जलस्तर वृद्धि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम पहुंचे बराज का निरीक्षण करने

रोहतास: खबर रोहतास जिले से है, जहां सोन नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल के मुख्य नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल प्रवाह और नहर प्रणाली के संचालन की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बाणसागर से आने वाले पानी के इंद्रपुरी बराज तक पहुंचने की व्यवस्था, वर्तमान जल प्रवाह तथा नहर प्रणाली के संचालन की विस्तृत जानकारी ली तथा इंद्रपुरी बराज से विभिन्न नहरों और सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी की पूरी प्रक्रिया को भी समझा।

उन्होंने जल प्रवाह की स्थिति और नहर प्रणाली के संचालन का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सोन नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सोन तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

  

Related Articles

Post a comment